1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के संकेत देते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #NoSir

पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के संकेत देते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #NoSir

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2020 10:39 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 10:42 pm IST

सोमवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसी ही ट्वीट कर ये जानकारी दी कि वो रविवार को सोशल मीडिया छोड़ सकते हैं, उसके तुरंत बाद ट्विटर पर #NoSir ट्रेंड करने लगा।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| सोमवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसी ही ट्वीट कर ये जानकारी दी कि वो रविवार को सोशल मीडिया छोड़ सकते हैं, उसके तुरंत बाद ट्विटर पर #NoSir ट्रेंड करने लगा। पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। दरअसल पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, "इस रविवार को सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब छोड़ने के बारे में सोच रहा हूं। इसके बारे में आगे जानकारी दूंगा।"

इसके अलावा सोशल मीडिया पर #NarendraModi और #ModiJi भी ट्वीट करने लगा। अमित बाजपेयी नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, "#NoSir, निशब्द, बस रविवार का इंतजार है। माननीय पीएम की उपस्थिति के बिना सोशल मीडिया शून्य हो जाएगा। आशा है कि वह यहां रहेंगे।

श्रेयसी नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा, "मोदीजी मैंने सिर्फ आपकी वजह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल शुरू किया और अब आप इसे छोड़ रहे हो, प्लीज सर ऐसा मत करो" #NoSir #NarendraModi

प्रशांत दर्शन नाम के ट्विटर यूजर ने पीएम मोदी के ट्वीट का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे विश्वास नहीं है कि हमारे पीएम वास्तव में ऐसा कदम उठाएंगे। वह एक उत्साही सोशल मीडिया यूजर हैं, जिसने अपनी क्षमता को अधिकतम तक पहुंचाया है। मुझे लगता है कि यह कुछ आश्चर्यचकित करने वाला होगा।" #ModiJi #NoSir

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत