1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीये जलाने की बात याद दिलाने के लिए शेयर की अटल जी की ये वीडियो

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीये जलाने की बात याद दिलाने के लिए शेयर की अटल जी की ये वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 03:10 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 03:14 pm IST

ट्वीट में पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की एक वीडियो क्लिप भी शेयर की। इस क्लिप में अटली बिहारी वाजपेयी अपनी प्रसिद्ध कविता ‘आयो फिर से दीया जलाये’ सुनाते दिख रहे हैं।

Atal- India TV Hindi
Former PM Atal bihari Vajpayee Image Source : FILE

नई दिल्ली. शुक्रवार सुबह देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से सामुहिक शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए 5 मार्च रात 9 बजे दीये जलाने की अपील की। रविवार को पीएम मोदी ने एक बार फिर ट्वीट के जरिए देशवासियों की  इस बात की याद दिलाई।

ट्वीट में पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की एक वीडियो क्लिप भी शेयर की। इस क्लिप में अटली बिहारी वाजपेयी अपनी प्रसिद्ध कविता ‘आयो फिर से दीया जलाये’ सुनाते दिख रहे हैं। 

Coronavirus: फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ गया भारी, पुलिस ने भेजा जेल

पीएम मोदी ने वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘आयो दीया जलाएं ।’’ इस छोटे वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक मंच से अपनी प्रसिद्ध कविता ''आयो फिर से दीया जलाएं" सुना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की थी कि वे कोरोना वायरस को पराजित करने की देश की सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिये रविवार पांच अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीये, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलायें। प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिये अपने वीडियो संदेश में इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी को बनाये रखने की अपील भी की थी।

इनपुट- भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत