1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: शिल्पा शेट्टी ने वियान को मसाज के बदले केक देने का किया वादा, बेटे के लिए लिखा खास मैसेज

Watch: शिल्पा शेट्टी ने वियान को मसाज के बदले केक देने का किया वादा, बेटे के लिए लिखा खास मैसेज

 Published : Apr 04, 2020 02:35 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 02:35 pm IST

शिल्पा शेट्टी लॉकडाउन के दौरान घर पर योगा करती हैं। घर के काम भी करती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

shilpa shetty with son viaan- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी ने बेटे के साथ स्पेशल वीडियो शेयर किया Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण पूरा देश घर में बंद रहने को मजबूर है। ऐसे में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई है। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी वैसे तो अक्सर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो शेयर किया है, वो अपने आप में अलग और खास है। दरअसल, शिल्पा द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में उनके बेटा वियान उनके पैर दबाते हुए नजर आ रहे हैं। शिल्पा ने वीडियो के साथ इस बात का भी जिक्र किया कि वियान को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि इस पल को रिकॉर्ड किया जा रहा है।

वीडियो में शिल्पा व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और वियान अपनी मां के पैरों को दबाते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'इस वीडियो को देखकर मुझे एहसास हुआ कि बच्चों का होना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है और इसके साथ ही बच्चों के साथ तमाम विषयों पर बातें करना भी बहुत जरूरी है, जो आपके काफी अच्छे दोस्त भी बन सकते हैं। आज मैं एक ऐसे बच्चे के लिए आभारी हूं, जो हर किसी की इज्जत करता है, विवेकपूर्ण है और इतनी कम उम्र में इतना समझदार है। मैं उसके साथ सभी शरारतों का आनंद लेती हूं और उसकी बातें हम सबको हर बार खुश कर देती है।'

शिल्पा आगे लिखती हैं, "इस मुश्किल घड़ी मैं सभी माता-पिताओं और उनके बच्चों के लिए दुआएं मांगती हूं। उम्मीद करती हूं कि हम इस स्थिति से और मजबूत बनकर बाहर निकलें।" शिल्पा के इस वीडियो को अब तक सात लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बाजार सभी बंद कर दिए गए हैं। फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में शिल्पा लॉकडाउन के दौरान योगा करती हैं। घर के काम जैसे झाड़ू लगाना और खाना बनाती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में शिल्पा 'निकम्मा' और 'हंगामा' में नजर आएंगी।

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन