Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सीके बिड़ला ग्रुप पीएम-केयर्स फंड में देगा 35 करोड़ रुपए, केंद्रीय भंडारण निगम ने दिए 5.65 करोड़ रुपए

सीके बिड़ला ग्रुप पीएम-केयर्स फंड में देगा 35 करोड़ रुपए, केंद्रीय भंडारण निगम ने दिए 5.65 करोड़ रुपए

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Apr 04, 2020 02:42 pm IST, Updated : Apr 04, 2020 02:42 pm IST

कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से अपना एक दिन का वेतन कोष में दिया है।

CK Birla Group and cwc commits to PM-CARES Fund - India TV Paisa

CK Birla Group and cwc commits to PM-CARES Fund 

नई दिल्‍ली। सीके बिड़ला समूह ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए 35 करोड़ रुपए का योगदान देने की घोषणा की है। सीके बिड़ला समूह ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस महामारी से लड़ाई में सहयोग के लिए वह पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए देगा। शेष राशि राज्य सरकारों को मदद और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के लिए दी जाएगी।

बयान में कहा गया है कि सीके बिड़ला ग्रुप, अमिता और सीके बिड़ला ने कोविड-19 से लड़ाई के लिए सरकार को 35 करोड़ रुपए का योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें से 25 करोड़ रुपए की राशि पीएम केयर्स फंड में दी जाएगी।

बयान में कहा गया है कि कोलकाता और जयपुर में समूह के स्वामित्व वाले अस्पताल संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा समूह की कंपनियों के कर्मचारी भी स्वैच्छिक रूप से इस फंड में योगदान कर रहे हैं।

सीडब्ल्यूसी ने पीएम-केयर्स फंड में दिए 5.65 करोड़ रुपए

सार्वजनिक क्षेत्र की केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए पीएम-केयर्स फंड में 5.65 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। उपभोक्ता मामलों तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई सीडब्ल्यूसी ने शनिवार को बयान में कहा कि उसने पीएम-केयर्स फंड में 5.65 करोड़ रुपए दिए हैं।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इसमें से पांच करोड़ रुपए सीएसआर कोष से दिए गए हैं। शेष 65.42 लाख रुपए कर्मचारियों की ओर से दिए गए हैं। कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से अपना एक दिन का वेतन कोष में दिया है। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement