1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश: अंतर-धार्मिक विवाह के लिए कोर्ट पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश: अंतर-धार्मिक विवाह के लिए कोर्ट पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2020 08:46 pm IST,  Updated : Dec 04, 2020 08:46 pm IST

अलीगढ़ की सिविल लाइंस पुलिस ने अन्‍तर-धार्मिक विवाह के लिए पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश: अंतर-धार्मिक विवाह के लिए कोर्ट पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: अंतर-धार्मिक विवाह के लिए कोर्ट पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया Image Source : FILE PHOTO

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश): अलीगढ़ की सिविल लाइंस पुलिस ने अन्‍तर-धार्मिक विवाह के लिए पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक युवक बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ की युवती के साथ दीवानी न्‍यायालय में विवाह के लिए पहुंचा, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को कुछ पुलिसकर्मी खींचकर ले जा रहे हैं और युवक अदालत में अपनी पिटाई का आरोप लगा रहा है। 

वीडियो में युवक पुलिस कार्रवाई के बारे में शिकायत करते हुए खुद का नाम सोनू मलिक बता रहा है और उस लड़की का नाम ले रहा है जिसके साथ उसने विवाह की पहल की है। जिस युवती के साथ कथित तौर पर भागकर उसने विवाह की योजना बनाई उसे भी महिला पुलिस ने पकड़ लिया। 

इस संदर्भ में सिविल लाइंस के क्षेत्राधिकारी अनिल समानिया ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि चंडीगढ़ में युवक के खिलाफ युवती को जबरन अपने कब्‍जे में रखने का मामला दर्ज किया गया है। 

उन्‍होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी चंडीगढ़ में एक दर्जी के रूप में काम कर रहा था जहां उसने उस युवती से दोस्‍ती की। उन्‍होंने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस आरेापी को लेने के लिए यहां पहुंच रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत