1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डांस के दौरान हवा में फायरिंग का वीडियो शूट करवाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

डांस के दौरान हवा में फायरिंग का वीडियो शूट करवाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Aug 18, 2019 10:06 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 10:06 pm IST

गुजरात के कच्छ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक सेलिब्रेटरी फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक गाने पर झूमता हुआ अपनी फिस्टल से एक के बाद एक कुल छह राउंड हवा में फायरिंग करता है। 

Video- India TV Hindi
 डांस के दौरान हवा में फायरिंग का वीडियो शूट करवाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

कच्छ। गुजरात के कच्छ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक सेलिब्रेटरी फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक गाने पर झूमता हुआ अपनी फिस्टल से एक के बाद एक कुल छह राउंड हवा में फायरिंग करता है। इस दौरान युवक के आसपास कई और युवा व छोटे बच्चे भी नाच रहे हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कच्छ पुलिस हरकत में आई और उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब इम मामले में पुलिस ने हाजी याकूब जंगिया, अब्बास इब्राहिम जंगिया और जुसब ख़्मीशा कटिया नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की ये वीडियो गांधीधाम तालुका के खारीरोहर का है, जहां ईद के बाद मेले में फायरिंग की गई। ये फायरिंग चादर चढ़ाने के जुलूस के वक्त की गई। वायरल हुआ यह वीडियो 14 अगस्त का होने की बात कही जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत