1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेघालय: मंत्री के बेटे की मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर, सिपाही की मौत

मेघालय: मंत्री के बेटे की मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर, सिपाही की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Apr 07, 2018 08:13 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 08:13 pm IST

मेघालय के मंत्री ने कहा, हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस जांच कर रही है और कानून अपना काम करेगा...

al hek- India TV Hindi
al hek

शिलांग: मेघालय के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री अलेक्जेंडर हेक के बेटे की मर्सिडीज कार से टकराने से शनिवार को मेघालय सशस्त्र पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई। हादसे में एक जेल अधिकारी जख्मी हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मर्सिडीज और दोपहिया के बीच आमने-सामने की टक्कर में सिपाही प्रोबत आर. मराक की मौत हुई। अस्थाई नंबर वाली नई मर्सिडीज हेक के पुत्र ऐबांशराई नोंगसीज चला रहे थे, जबकि दोपहिया वाहन जेल अधिकारी प्रोबीन डी. संगमा चला रहे थे।

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस प्रमुख डेवीस मराक ने बताया, "दोपहिया पर पीछे बैठे मराक को शिलांग सिविल हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि नॉर्थ ईस्ट इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज में सांगमा की हालत नाजुक है।"

उधर, हेक ने कहा, "हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस जांच कर रही है और कानून अपना काम करेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत