1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: शी जिनपिंग के भारत पहुंचने से पहले तिब्बती प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

VIDEO: शी जिनपिंग के भारत पहुंचने से पहले तिब्बती प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2019 01:40 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 01:40 pm IST

पुलिस ने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति के ठहरने वाले होटल के बाहर कथित रूप से प्रदर्शन की कोशिश कर रहे पांच संदिग्ध तिब्बतियों को हिरासत में लिया।

Chinese President Xi Jinping (File Photo)- India TV Hindi
Chinese President Xi Jinping (File Photo)

चेन्नई: पुलिस ने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ठहरने वाले होटल के बाहर कथित रूप से प्रदर्शन की कोशिश कर रहे पांच संदिग्ध तिब्बतियों को हिरासत में लिया। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इसी होटल में ठहरने वाले हैं। तटीय शहर मामल्लपुरम के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दूसरी अनौपचारिक बैठक के लिए चिनफिंग दोपहर बाद पहुंचने वाले हैं।

Related Stories

तिब्बती झंडे के साथ वहां अचानक प्रदर्शन की कोशिश कर रहे एक शख्स को पुलिस फौरन वहां से दूर ले गयी तथा प्रदर्शनकारियों को नारेबाजी करने से भी रोकती दिखी। कुछ पुलिसकर्मी उसे एक ऑटोरिक्शा में बैठा कर दूर ले गये, जबकि चार अन्य को पुलिस वाहन में ले जाया गया। शहर और मामल्लपुरम, किसी किले में तब्दील हो गया है और जिस स्टार होटल में चिनफिंग ठहरने वाले हैं उसे बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। मोदी और चिनफिंग यहां दोपहर को पहुंचेंगे, जहां वे दो दिन शुक्रवार एवं शनिवार को विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत