1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झूठी शान के लिए हत्या: भाई और पिता ने ली महिला की जान

झूठी शान के लिए हत्या: भाई और पिता ने ली महिला की जान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2018 07:57 am IST,  Updated : Sep 12, 2018 07:57 am IST

एक मुस्लिम महिला की हत्या के आरोप में उसके भाई और पिता को गिरफ्तार किया गया है। महिला की हत्या उसके घरवालों ने कथित तौर पर हिंदू लड़के से संबंध होने की वजह से कर दी।

honour killing- India TV Hindi
honour killing

बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल): एक मुस्लिम महिला की हत्या के आरोप में उसके भाई और पिता को गिरफ्तार किया गया है। महिला की हत्या उसके घरवालों ने कथित तौर पर हिंदू लड़के से संबंध होने की वजह से कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों बिहार के जमालपुर के रहने वाले हैं और इन्हें सोमवार को पुर्बा बर्दवान जिला पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 31 अगस्त को यहां से 19 किलोमीटर दूर एक खेत से महिला का शव बरामद किया था। महिला का चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर पर दो नंबर लिखे हुए मिले जिस पर कॉल करने पर उस व्यक्ति का पता चला जिसके साथ उसके संबंध थे। इसके बाद पुलिस मुंबई में इस व्यक्ति के पास पहुंची और उसने महिला के घर का पता एवं परिवार की जानकारी दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत