1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में हिंदू स्कूल को बंद होने से रोकने के लिए हजारों लोगों ने याचिका पर किए हस्ताक्षर

ब्रिटेन में हिंदू स्कूल को बंद होने से रोकने के लिए हजारों लोगों ने याचिका पर किए हस्ताक्षर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2018 09:07 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 09:07 pm IST

स्कूल से जुड़े छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल को बंद होने से रोकने के लिए ‘‘उत्कृष्टता का स्कूल’’ नामक एक अभियान शुरू किया है...

representational image- India TV Hindi
representational image

लंदन: ब्रिटेन के स्वतंत्र हिंदू धर्म के स्कूल ‘स्वामीनारायण स्कूल’ को बंद होने से रोकने के लिए हजारों लोगों ने ‘चेंज ऑर्गनाइजेशन’ पर एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

वर्ष 1992 में स्थापित स्कूल का संचालन करने वाले ‘अक्षर एजुकेशन ट्रस्ट’ ने शिक्षण क्षेत्र से वर्ष 2020 तक पूरी तरह बाहर होने के मद्देनजर पिछले माह इसको बंद करने की घोषणा की थी।

स्कूल से जुड़े छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल को बंद होने से रोकने के लिए ‘‘उत्कृष्टता का स्कूल’’ नामक एक अभियान शुरू किया है।

‘चेंज ऑर्गनाइजेशन’ पर दायर याचिका में कहा गया, ‘‘स्कूल के प्रवक्ता ने अभिभावकों को लिखे पत्र में इस कदम के लिए बढ़ती नियामक आवश्यकताओं, नियुक्त में परेशानी तथा अध्यापकों को रोके रखने में आ रही समस्या, विद्यार्थियों की कम होती संख्या आदि को जिम्मेदार ठहराया है, जो सच नहीं है।’’

इस याचिका पर पिछले सप्ताह तक 3500 लोग हस्ताक्षर कर चुके थे और इस आकंड़े के अभी और बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश