1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: डेरिंग है ये थानेदार, सांप को पकड़कर गले में डाल लिया और फिर.....

Video: डेरिंग है ये थानेदार, सांप को पकड़कर गले में डाल लिया और फिर.....

 Written By: T Raghavan
 Published : Sep 10, 2019 12:44 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 12:47 pm IST

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक थानेदार का डेरिंग एक्ट चर्चा का विषय बन गया है, वीरनल्लूर पुलिस स्टेशन के चौकी इंचार्ज ने ऐसा कारनामा किया है जिसे देखकर स्थानीय लोग हैरान हैं

Police official pull cobra snake from tree and wrapped in neck in Tamilnadu- India TV Hindi
Police official pull cobra snake from tree and wrapped in neck in Tamilnadu Image Source : INDIA TV

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक थानेदार का डेरिंग एक्ट चर्चा का विषय बन गया है, वीरनल्लूर पुलिस स्टेशन के चौकी इंचार्ज ने ऐसा कारनामा किया है जिसे देखकर स्थानीय लोग हैरान हैं। चौकी इंचार्ज सैमसन ने पेड़ पर लटके के सांप को खींचकर अपने कंधे पर लटका लिया और उसे पास के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

सैमसन की बहादुरी को देखकर स्थानीय लोग दंग रह गए, हालांकि सैमसन ने इस बहादुरी को अपने तजुर्बे के दम पर दिखाया है। सैमसन को सांप को पकड़ने की कला मालूम हैं और वे पहले भी कई सांपों को पकड़ चुके हैं।

हालांकि सैमसन की इस बहादुरी को कुछ एनिमल ऐक्टिविस्ट अतिआत्मविश्वास बता रहे हैं। एनिमल एक्टिविस्टों का कहना है पुलिस अधिकारी की ये चूक है ये तो उनकी किस्मत अच्छी थी कि सांप ने उन्हें नुकसान नहीं पहुँचाया, सांप को पकड़ने का एक तरीका होता है और अपनी सेफ्टी के लिए उसी तरीके को अपनाया जाना चाहिए, थानेदार ने लोगों के बीच रौब दिखाने के लिए जो किया वो जान लेवा भी हो सकता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत