1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेप के आरोपी दाती महाराज को पकड़ने पुलिस ने की आश्रम में छापेमारी, पीड़िता भी रही साथ में मौजूद

रेप के आरोपी दाती महाराज को पकड़ने पुलिस ने की आश्रम में छापेमारी, पीड़िता भी रही साथ में मौजूद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2018 10:35 pm IST,  Updated : Jun 16, 2018 10:35 pm IST

महिला ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज के दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

 बाबा दाती महाराज।- India TV Hindi
 बाबा दाती महाराज।

जयपुर: दिल्ली पुलिस की एक टीम एक शिष्या के साथ बलात्कार करने के आरोपी स्वयंभू बाबा दाती महाराज के राजस्थान स्थित एक आश्रम में छापेमारी की है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि टीम के साथ बलात्कार पीड़िता भी थी। टीम को दाती महाराज पाली स्थित आश्रम में नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि टीम ने पीड़िता के आरोपों की पुष्टि के लिए आश्रम का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने टीम द्वारा मांगी गई मदद को उपलब्ध कराया। 

महिला ने गत रविवार को दक्षिण दिल्ली में फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में दाती महाराज के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थीं। इसके बाद यह मामला अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था। महिला ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज के दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसने अपनी शिकायत में स्वयंभू बाबा के दो पुरुष शिष्यों के भी नाम लिये। दिल्ली महिला आयोग ने हाल में दाती महाराज को गिरफ्तार किये जाने की मांग की थी। 

इससे पहले , दिल्ली पुलिस ने दाती महाराज के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह देश छोड़कर नहीं जा पाये। महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक दशक से दाती महाराज की एक शिष्या थी लेकिन उसके साथ बलात्कार किये जाने के बाद वह राजस्थान में अपने घर लौट गई थी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि अपराध शाखा की एक टीम सबूत इकट्टा करने के लिए आज राजस्थान में दाती महाराज के आश्रम में गई थी। महाराज आश्रम में नहीं था और टीम के कल दिल्ली लौटने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जांच अभी शुरूआती चरण में है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत