1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुड़गांव: प्रेग्नेंट महिला से ऑटो ड्रावर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

गुड़गांव: प्रेग्नेंट महिला से ऑटो ड्रावर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 27, 2018 07:36 am IST,  Updated : May 27, 2018 07:36 am IST

  गुड़गांव के मानेसर में 23 वर्षीय एक गर्भवती युवती से कथित तौर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है।पुलिस ने आज बताया कि एक ऑटो चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

woman rape - India TV Hindi
woman rape 

नई दिल्ली: गुड़गांव के मानेसर में 23 वर्षीय एक गर्भवती युवती से कथित तौर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है।पुलिस ने आज बताया कि एक ऑटो चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना 21 मई की है जब छह माह की गर्भवती पीड़िता नियमित जांच के लिए अपने पति के साथ साइकिल से एक अस्पताल जा रही थी। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से घर लौटते वक्त महिला ने साइकिल पर असहज महसूस करने की बात कही, तो उसके पति ने उसे ऑटो से घर पहुंचने के लिए कहा। अधिकारी ने बताया कि महिला के मुताबिक ऑटो में सवार होने के बाद ऑटो चालक ने उसे पानी पीने को दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई और बाद में तीन लोगों ने उससे बलात्कार किया। 

पीड़िता और उसके पति ने घटना के चार दिन बाद शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और मानेसर में अपने पति के साथ रहती है। उनका एक बेटा भी है। अधिकारियों ने बताया , “ मानेसर के महिला पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि भ्रूण की स्थिति स्थिर बनी हुई है। ” 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत