1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: प्रोफेसर पर नाबालिक छात्रा के साथ कई माह तक बलात्कार करने का आरोप, गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: प्रोफेसर पर नाबालिक छात्रा के साथ कई माह तक बलात्कार करने का आरोप, गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2018 07:53 pm IST,  Updated : Jun 16, 2018 07:53 pm IST

 पीड़िता 11वीं की छात्रा है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

हरदा: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से 48 वर्षीय एक सरकारी प्रोफेसर द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रोफेसर को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।  हरदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील ने शनिवार को बताया, ‘‘पीड़िता की शिकायत पर हरदा शहर के पॉलिटेक्निक कालेज में कार्यरत प्रोफेसर गणेश दवे पर कल हरदा पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को कल शाम ही गिरफ्तार कर लिया गया।’’ 

उन्होंने कहा कि पीड़िता के दावे के अनुसार आरोपी उसका पिछले कई महीने से यौन शोषण कर रहा था। हेमलता ने कहा कि पीड़िता 11वीं की छात्रा है और उसने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने पढ़ाई और पैसों का लालच देकर उसका कई बार यौन शोषण किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से ज्यादा परेशान करने पर छात्रा ने मामला दर्ज कराया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत