1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में कल से पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पाबंदी, लगेगा भारी जुर्माना

उत्तराखंड में कल से पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पाबंदी, लगेगा भारी जुर्माना

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2018 08:51 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 08:51 pm IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रदेशवासियों से पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने का अनुरोध करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कल से पॉलीथिन के प्रयोग पर सख्ती करने का निर्णय किया है।

representational image- India TV Hindi
representational image

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रदेशवासियों से पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने का अनुरोध करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कल से पॉलीथिन के प्रयोग पर सख्ती करने का निर्णय किया है। अगर कोई भी इसका प्रयोग करते पाया गया तो उससे 500 से 5 हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉलीथिन के इस्तेमाल से पर्यावरण तो प्रदूषित होता ही है, उसके साथ ही कृषि, पशु एवं पक्षियों को भी बहुत हानि पहुंचती है।

रावत ने प्रदेश की जनता से प्रदेश को स्वच्छ रखने एवं पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कल एक अगस्त से पॉलीथिन के इस्तेमाल पर सख्ती करने का निर्णय लिया है, ताकि प्रदेश को स्वच्छ एवं निर्मल बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को जनांदोलन बना दिया है और पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद कर हमें इस स्वच्छता अभियान में योगदान देना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत