1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम: इफको चौक फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, ट्रैफिक किया गया डायवर्ट

गुरुग्राम: इफको चौक फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, ट्रैफिक किया गया डायवर्ट

 Reported By: IANS
 Published : Aug 23, 2021 12:10 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 12:10 pm IST

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एक समानांतर इफको चौक फ्लाईओवर को यातायात के लिए (दिल्ली से गुरुग्राम की ओर) बंद कर दिया गया है, क्योंकि इसके ठीक नीचे चल रही सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी रिटेनिंग वॉल का एक हिस्सा गिर गया...

गुरुग्राम: इफको चौक...- India TV Hindi
गुरुग्राम: इफको चौक फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, ट्रैफिक किया गया डायवर्ट Image Source : IANS

गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एक समानांतर इफको चौक फ्लाईओवर को यातायात के लिए (दिल्ली से गुरुग्राम की ओर) बंद कर दिया गया है, क्योंकि इसके ठीक नीचे चल रही सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी रिटेनिंग वॉल का एक हिस्सा गिर गया। यह घटना रविवार को हुई। घटना के तुरंत बाद गुरुग्राम पुलिस ने किसी भी घटना से बचने के लिए बैरिकेड्स लगाकर फ्लाईओवर को बंद कर दिया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया।

स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

गुरुग्राम पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यातायात आवाजाही के लिए फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया है। यातायात कर्मी यातायात प्रबंधन के लिए मौके पर हैं। गुरुग्राम पुलिस को भी मौके पर ही लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए तैनात किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत