1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

 Written By: IANS
 Published : Mar 28, 2015 11:23 am IST,  Updated : Mar 28, 2015 11:30 am IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रामनवमी के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। हिंदू त्योहार रामनवमी भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपति ने

- India TV Hindi

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रामनवमी के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। हिंदू त्योहार रामनवमी भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, "रामनवमी के उल्लास भरे अवसर पर मैं अपने देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।"

प्रणब ने ट्वीट किया, "मर्यादापुरुषोत्तम के रूप में राम का जीवन हमारे विचारों, शब्दों और कार्यो में श्रेष्ठता लाने की प्रेरणा दें। भगवान हमारे लोगों के हृदय में संकटों एवं दुख के क्षणों में उचित एवं निष्पक्ष आचरण करने की संभावना संचारित करें।"

इधर, प्रधानमंत्री ने भी ट्विटर के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लिखा, "रामनवमी के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"

राम का जन्मोत्सव रामनवमी देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन उनकी जन्मभूमि अयोध्या में विशेष आयोजन होता है और देशभर में जुलूस निकाले जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत