1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं: अस्पताल

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं: अस्पताल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2020 04:12 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 04:12 pm IST

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रणब मुखर्जी की हालत में कल से कोई बदलाव नहीं आया है। वह गहरे कोमा में हैं। वह अभी वेंटिलेटर पर हैं। उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण मानक स्थिर हैं।’’

Pranab Mukherjee health update Hospital says No improvement । प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुध- India TV Hindi
प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं: अस्पताल Image Source : PTI

नई दिल्ली. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत में मंगलवार को कोई सुधार नहीं हुआ और वह वेंटिलेटर पर हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने यह जानकारी दी। चौरासी वर्षीय मुखर्जी का उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें श्वांस संबंधी संक्रमण है, जिसका इलाज चल रहा है। वह अभी वेंटिलेटर पर हैं। मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली छावनी स्थित इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पढ़ें- बसपा प्रमुख मायावती ने बोला योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रणब मुखर्जी की हालत में कल से कोई बदलाव नहीं आया है। वह गहरे कोमा में हैं। वह अभी वेंटिलेटर पर हैं। उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण मानक स्थिर हैं।’’

पढ़ें- Coronavirus: Plasma Therapy को लेकर WHO ने कही ये बात

मुखर्जी के मस्तिष्क में खून के थक्के जमने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय वह कोविड-19 से भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें श्वांस संबंधी संक्रमण हो गया था। मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे हैं। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत