1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में ISIS को रोकने के लिए जरूरी है राम मंदिर का निर्माण: तोगड़िया

भारत में ISIS को रोकने के लिए जरूरी है राम मंदिर का निर्माण: तोगड़िया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 27, 2015 11:00 am IST,  Updated : Dec 27, 2015 11:00 am IST

प्रवीण तोगड़ि‍या ने कहा कि, भारत में आतंकी संगठन ISIS का प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए राम मंदिर का निर्माण जरूरी है।

praveen togadia- India TV Hindi
praveen togadia

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़ि‍या ने राम मंदिर निर्माण के पीछे अजीब तर्क दिया है। प्रवीण तोगड़ि‍या ने कहा कि, भारत में आतंकी संगठन ISIS का प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए राम मंदिर का निर्माण जरूरी है। उन्होंने कहा कि, इससे विचारधारा परास्त होगी और देश का आर्थिक विकास भी होगा।

जबलपुर में विश्व हिन्दू परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में हुए शामिल होने पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर बनाने का एक ही रास्ता है और वो यह कि संसद में मंदर निर्माण के लिए कानून बनाया जाए। जिस दिन राम मंदिर बनवाने का कानून बनकर पास हो जाएगा उस दिन से वो खुद मोदी की विजय के लिए झंडा लेकर घूमना शुरू कर देंगे।

देश में हिन्दुओं की स्थिति पर भी तोगड़िया ने टिप्पणी करते हुए उन्हें सबसे ज्यादा उपेक्षित बताया। उन्होंने कहा कि एक हिन्दू की इस हिन्दुस्तान में सुनने वाला कोई नहीं है। तोगड़िया कहा कि ISIS का देश में उभार रोकने के लिए राम मंदिर निर्माण जरुरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत