1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2015 10:00 am IST,  Updated : May 04, 2015 10:22 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, "बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध के

प्रधानमंत्री ने बुद्ध...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, "बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।"

आज अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध पूर्णिमा दिवस भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारत तथा नेपाल के लोगों के बीच एकजुटता दर्शाने के लिए एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

बुद्ध पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का प्रमुख त्योहार है। इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत