1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISRO ने किया IRNSS-1F का सफल प्रक्षेपण, हुई एक मिनट की देरी

ISRO ने किया IRNSS-1F का सफल प्रक्षेपण, हुई एक मिनट की देरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 10, 2016 05:40 pm IST,  Updated : Mar 10, 2016 06:31 pm IST

इसरो ने आज अपने छठे नेविगेशन उपग्रह IRNSS-1F का सफल प्रक्षेपण कर दिया, हालांकि यह प्रक्षेपण एक मिनट की देरी से हुआ।

ISRO- India TV Hindi
ISRO

श्रीहरिकोटा: इसरो ने आज अपने छठे नेविगेशन उपग्रह IRNSS-1F का सफल प्रक्षेपण कर दिया, हालांकि यह प्रक्षेपण एक मिनट की देरी से हुआ। यह प्रक्षेपण PSLV C-32 के जरिए किया गया। अंतिरिक्षीय कचरे के कारण इसमें देरी हुई। आपको बता दें कि इस प्रक्षेपण का उद्देश्य अमेरिकी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के हिसाब से सही नेविगेशन सुविधा देना है।

इसरो के छठे दिशा सूचक उपग्रह आईआरएनएसएस-1 एफ का आज यहां से पीएसएलवी सी 32 के जरिए सफल प्रक्षेपण किया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का पीएसएलवी सी 32 (रॉकेट) चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शाम चार बजकर एक मिनट पर रवाना हुआ और बाद में इसने आईआरएनएसएस-1 एफ को उप भूतुल्यकालिक हस्तांतरण कक्षा (सब जीटीओ) में स्थापित कर दिया। भारतीय क्षेत्रीय दिशासूचक उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) के तहत प्रस्तावित सात उपग्रहों के प्रक्षेपण की श्रृंखला में यह छठा उपग्रह है। आईआरएनएसएस अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की तर्ज पर दिशा सूचक सेवाएं मुहैया कराएगा। इस श्रृंखला में प्रथम उपग्रह का प्रक्षेपण जुलाई 2013 में किया गया था।

 

WATCH: PSLV-C32 launched with an Indian Navigation Satellite System from Sriharikota.https://t.co/V3tBoHquyb

— ANI (@ANI_news) March 10, 2016

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत