1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस की पुडुचेरी सरकार को साबित करना होगा बहुमत, LG ने दिया प्लोर टेस्ट का आदेश

कांग्रेस की पुडुचेरी सरकार को साबित करना होगा बहुमत, LG ने दिया प्लोर टेस्ट का आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2021 06:20 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 06:25 pm IST

पुडुचेरी एलजी ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधान सभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। पुडुचेरी के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष वी समिनाथन ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी बहुमत खो चुके हैं और बहुमत होने का उनका दावा गलत है।

Puducherry CM Narayanasamy- India TV Hindi
Puducherry CM Narayanasamy Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। पुडुचेरी एलजी ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधान सभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। पुडुचेरी के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष वी समिनाथन ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी बहुमत खो चुके हैं और बहुमत होने का उनका दावा गलत है। उनकी सरकार 22 फरवरी को गिर जाएगी। सभी 14 विपक्षी विधायक एकजुट हैं।

पुडुचेरी विधानसभा का चुनाव अप्रैल में होने की उम्मीद है क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 21 जून 2021 को समाप्त हो रहा है। कांग्रेस विधायक जॉन कुमार ने बीते मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही पिछले एक महीने में वह चौथे विधायक हो गए हैं जिन्होंने विधायक पद छोड़ा है। मौजूदा सदन में कांग्रेस नीत गठबंधन के अब 14 विधायक रह गए हैं। इस मौके का लाभ उठाते हुए विपक्ष ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से इस्तीफा मांगते हुए कहा कि सरकार अल्पमत में है। पुडुचेरी की 33 सदस्यीय विधानसभा में अब विपक्ष के सदस्यों की संख्या भी 14 है। हालांकि, नारायणसामी ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार को सदन में ‘बहुमत’ हासिल है।

बता दें कि, एक दिन पहले ही यानि 17 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटा दिया है और तेलंगाना की राज्यपाल डॉक्टर तमिलिसाई सुंदरराजन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुडुचेरी में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है, इस बीच इस केंद्रशासित प्रदेश में ये अहम घटनाक्रम हुआ है। पुडुचेरी में वी. नारायणस्वामी स्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत