1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: शोपियां में आतंकवादियों ने पंजाब के दो व्यापारियों को मारी गोली, एक की मौत

कश्मीर: शोपियां में आतंकवादियों ने पंजाब के दो व्यापारियों को मारी गोली, एक की मौत

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2019 11:49 pm IST,  Updated : Oct 16, 2019 11:53 pm IST

शोपियां इलाके में आतंकवादियों ने पंजाब के दो व्यापारियों की गोली मार दी। इस हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई है, जबकि दूसरे को इलाके के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Kashmir- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

शोपियां। जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर है। यहां के शोपियां इलाके में आतंकवादियों ने पंजाब के दो व्यापारियों की गोली मार दी। इस हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई है, जबकि दूसरे को इलाके के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिस व्यापारी की मौत हुई है उसका नाम चरणजीत सिंह है, जबकि घायल व्यापारी का नाम संजय है। दोनों पंजाब के फजालिका के रहने वाले हैं।

मंगलवार को कश्मीर मे हुई छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जम्मू कश्मीर में मारे गए राज्य के मजदूर के परिजन को चार लाख रुपए देने की घोषणा की है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकियों ने छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की हत्या कर दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की निंदा करते हुए मृतक के परिजन को चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को जम्मू-कश्मीर पुलिस से इस संबंध में आवश्यक समन्वय करने को कहा है। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूर की पहचान छत्तीसगढ़ के सेठी कुमार सागर के रूप में की गई जो वहां ईंट के भट्टे में काम कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि सेठी कुमार सागर के निवास स्थान के बारे में जानकारी ली जा रही है। 

बुधवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी किए ढेर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को अनंतनाग के पाजलपुरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि तीनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। पुलिस दल ने सुरक्षा बलों के साथ क्षेत्र का घेरेबंदी कर तलाश अभियान चलाया था। उनके पास सटीक जानकारी थी कि तीनों आतंकवादी कहां छिपे हुए हैं।

तीनों आतंकवादियों में सबसे बड़े की पहचान नसीर गुलजार छद्रू उर्फ अबु हन्नान के तौर पर की गई है। वह अनंतनाग जिले के बिजबेहारा का रहने वाला था। वह पिछले वर्ष सितंबर में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। अन्य दो की पहचान जाहिद अहमद लोन और आकिब अहमद हजाम के रूप में हुई है। इनमे से लोन बिजबेहारा का रहने वाला था। वह जुलाई में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था। हजाम कुलगाम जिले के रेधवानी का रहने वाला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत