1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब: राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांकड़ कोरोना पॉजिटिव, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुए थे शामिल

पंजाब: राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांकड़ कोरोना पॉजिटिव, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुए थे शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2020 08:37 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 08:37 pm IST

पंजाब के राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Punjab Revenue minister Gurpreet Singh Kankad Covid19...- India TV Hindi
Punjab Revenue minister Gurpreet Singh Kankad Covid19 Positive Image Source : FILE

चंडीगढ़। पंजाब के राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि अब मंत्री घर पर ही पृथक-वास में हैं और उनके परिवार के सदस्यों के नमूने भी जांच के लिए एकत्रित किए गए हैं। 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शनिवार को कांगड़ ने मनसा में ध्वजारोहण किया था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के दल मंत्री के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुटे हैं। उनके करीबी संपर्क वाले लोगों के नमूनों की भी जांच की जाएगी। 

पंजाब के मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा के संक्रमित पाए जाने के बाद कांगड़ राज्य के ऐसे दूसरे मंत्री हैं जो संक्रमित पाए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत