1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पवार के जन्मदिन पर राहुल और मोदी ने मिलाया हाथ

पवार के जन्मदिन पर राहुल और मोदी ने मिलाया हाथ

 Written By: PTI
 Published : Dec 10, 2015 11:10 pm IST,  Updated : Dec 10, 2015 11:10 pm IST

नई दिल्ली: संसद के भीतर और बाहर की अपनी तमाम कड़वाहट को एक तरफ रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां राकांपा प्रमुख शरद यादव के 75वें जन्मदिन के

Rahul Gandhi and Narendra Modi joined hands on Pawar...- India TV Hindi
Rahul Gandhi and Narendra Modi joined hands on Pawar birthday

नई दिल्ली: संसद के भीतर और बाहर की अपनी तमाम कड़वाहट को एक तरफ रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां राकांपा प्रमुख शरद यादव के 75वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित समारोह में हाथ मिलाया। समारोह समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री जैसे ही वहां से जाने लगे राहुल ने उनसे नमस्ते कहा और उसके तत्काल बाद दोनो ने हाथ मिलाए।

समारोह खत्म होने से पहले राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने राहुल और भाजपा शासित महाराष्ट्र और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों देवेन्द्र फडणवीस और वसुंधरा राजे को ग्रुप फोटो के लिए मंच पर बुलाया। उस समय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन वहां पहले से मौजूद थे। पवार और उनकी पत्नी प्रतिभा के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, राजद प्रमुख लालू प्रसाद माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला भी मंच पर थे

पिछले वर्ष मई में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ऐसे मौके कम ही आए हैं, जब राहुल के साथ उनकी दुआ सलाम हुई हो। कांग्रेस उपाध्यक्ष मोदी के सबसे मुखर आलोचक माने जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत