1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक: राहुल गांधी ने किए श्रृंगेरी मठ में दर्शन, इससे पहले जा चुके हैं चर्च-दरगाह

कर्नाटक: राहुल गांधी ने किए श्रृंगेरी मठ में दर्शन, इससे पहले जा चुके हैं चर्च-दरगाह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2018 01:07 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 01:07 pm IST

इससे पहले गुजरात चुनाव के समय भी कांग्रेस अध्यक्ष कई बार मंदिरों में दर्शन करते दिखाई दिए थे।

राहुल गांधी मंदिर के...- India TV Hindi
राहुल गांधी मंदिर के दर्शन करते हुए।

कर्नाटक: राहुल गांधी इन दिनों दो दिनों के कर्नाटक दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ चिकमंगलुरु के श्रृंगेरी शरदंबा मंदिर के दर्शन किए। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के कई नेता उनके साथ दिखे। राहुल गांधी ने मंदिर दर्शन के लिए सफेद रंग का कपड़ा पूरे शरीर पर लपेट रखा था। कर्नाटक में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी राज्य में आमने सामने है। पिछले दिनों लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा देकर पहले ही राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। ऐसे में राहुल गांधी मंदिर दर्शन करने पहुंच गए हैं। इससे पहले राहुल गांधी मैंगलोर स्थित गोकर्णनाथेश्वर मंदिर भी दर्शन करने पहुंच चुके हैं। वहां पूजा अर्चना करने के बाद वो ऊल्लाल दरगाह भी गए। इसके अलावा उडुपी के रोसारियो कैथेड्रल चर्च में प्रार्थना में भी शामिल हुए।

इससे पहले अपनी दौरे के पहले दिन एक जनसभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा , "इसके ठीक विपरीत हमारी राज्य सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं पर मोदी सरकार द्वारा पूरे देश के लिए किए गए खर्च से तीन गुना धनराशि खर्च किया है।" राहुल ने कहा, "हम नफरत नहीं फैलाते, हम बासवन्ना के सिद्धांतों को मानते हैं।"  इसके एक दिन पूर्व सोमवार को कर्नाटक सरकार ने बासवन्ना के अनुयायी लिंगायतों और वीरशैवों को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने पर अपनी सहमति दे दी है। गांधी ने कहा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार का मोटो बासवन्ना का वह सिद्धांत है, जिसमें कथनी और करनी में फर्क नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि इसी सिद्धांत के तहत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किसानों के कर्ज माफ कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत