1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सैम पित्रोदा ने भाजपा पर लगाया राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप, कहा- "पप्पू" नहीं, बेहद पढ़े-लिखे और समझदार नेता हैं राहुल''

सैम पित्रोदा ने भाजपा पर लगाया राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप, कहा- "पप्पू" नहीं, बेहद पढ़े-लिखे और समझदार नेता हैं राहुल''

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2019 06:46 pm IST,  Updated : May 06, 2019 04:41 pm IST

भाजपा पर पिछले एक दशक से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने रविवार को कहा कि वह "पप्पू" नहीं, बल्कि बेहद पढ़े-लिखे और समझदार नेता हैं।

Rahul Gandhi is not 'pappu', says Sam Pitroda- India TV Hindi
Rahul Gandhi is not 'pappu', says Sam Pitroda

इंदौर: भाजपा पर पिछले एक दशक से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने रविवार को कहा कि वह "पप्पू" नहीं, बल्कि बेहद पढ़े-लिखे और समझदार नेता हैं। पित्रोदा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "भाजपा राहुल के खिलाफ पिछले 10 साल से लगातार कुछ न कुछ कह रही है। लेकिन इसके ठीक उलट मुझे उनके नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। वह पप्पू नहीं हैं. वह बेहद पढ़े-लिखे और समझदार शख्स हैं। वह एक युवा नेता हैं और भारत को युवा नेताओं की जरूरत है।" 

Related Stories

गौरतलब है कि खासकर सोशल मीडिया के ट्रोल राहुल पर हमला करने के लिये उन्हें अक्सर "पप्पू" के नाम में संबोधित करते हैं। संचार तकनीक के 77 वर्षीय विशेषज्ञ ने कहा, "मैंने राहुल की दादी (इंदिरा गांधी) और उनके पिता (राजीव गांधी) के साथ काम किया है। मैंने राहुल के साथ भी इस बारे में विचार-विमर्श करते हुए अच्छा-खासा वक्त बिताया है कि हम देश को किस तरह आगे ले जा सकते हैं।" 

पित्रोदा ने कहा कि भारत को आधुनिक सोच वाले ऐसे नेताओं की जरूरत है जो "जुमलों" से नहीं, बल्कि नयी तकनीक से लैस हों। उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाये जा रहे हैं और विपक्षी नेताओं पर निजी हमले सामान्य हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत