1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP में किसानों का कर्ज माफ, राहुल गांधी ने CM योगी के फैसले को सराहा

UP में किसानों का कर्ज माफ, राहुल गांधी ने CM योगी के फैसले को सराहा

 Written By: IANS
 Published : Apr 05, 2017 03:50 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 03:59 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी के फैसले का स्वागत करते हुए बुधवार को इसे 'सही दिशा में उठाया गया कदम' बताया। हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार पर 'राज्यों के बीच

yogi and rahul- India TV Hindi
yogi and rahul

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी के फैसले का स्वागत करते हुए बुधवार को इसे 'सही दिशा में उठाया गया कदम' बताया। हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार पर 'राज्यों के बीच भेदभाव' का आरोप भी लगाया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के किसानों को आंशिक राहत ही मिली है, पर यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। कांग्रेस ने हमेशा संकटग्रस्त किसानों की ऋण माफी का समर्थन किया है।" उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मुझे खुशी है भाजपा सरकार ने अंतत: इसे स्वीकार किया।"

ये भी पढ़ें

उन्होंने केंद्र सरकार को सलाह दी कि 'किसानों के साथ किसी तरह की राजनीति न करें, जो देशभर में पीड़ित हैं।' उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार को इस दिशा में राष्ट्रव्यापी कदम उठाना चाहिए और किसानों के साथ किसी तरह का भेद-भाव नहीं करना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य के छोटे किसानों का कुल 36,359 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का निर्णय लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत