1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फरीदकोट गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले राहुल

फरीदकोट गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले राहुल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2015 12:09 pm IST,  Updated : Nov 05, 2015 12:09 pm IST

फरीदकोट (पंजाब): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले महीने जिले में सिखों के पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए दो युवकों के परिजनों से मुलाकात की।

फरीदकोट में मारे गए...- India TV Hindi
फरीदकोट में मारे गए युवकों के परिजनों से मिले राहुल

फरीदकोट (पंजाब): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले महीने जिले में सिखों के पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए दो युवकों के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता कुलवंत राय सिंगला ने बताया कि गुरुवार सुबह ट्रेन से यहां पहुंचे राहुल प्रदर्शन के दौरान मारे गए मोटर मैकेनिक गुरजीत सिंह के परिवार के यहां 30 मिनट तक रहे।

राहुल ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई और घटना के बारे में जानकारी ली। बाद में , राहुल सात किलोमीटर दूर नियामीवाला गांव में गोलीबारी में मारे गए एक युवक कृष्ण सिंह के यहां गए। राहुल ने बेहबल कलां गांव में हुई घटना पर परिजनों को ढांढस बंधाया और संवेदना प्रकट की। 14 अक्तूबर को बरगरी गांव में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी की घटना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गयी थी। प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के कारण पुलिस को आलोचना का सामना करना पड़ा। बाद में राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाई और अग्यात पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या एवं हथियार कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत