1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-मुंबई के बीच की दूरी सिर्फ 13 घंटे में तय करेगी नई राजधानी ट्रेन!

दिल्ली-मुंबई के बीच की दूरी सिर्फ 13 घंटे में तय करेगी नई राजधानी ट्रेन!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2017 06:56 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 06:56 pm IST

फिलहाल दिल्ली और मुंबई के बीच 2 राजधानी ट्रेनें चलती हैं जो 15 से लेकर 17 घंटे तक का वक्त लेती हैं...

Rajdhani Express- India TV Hindi
Rajdhani Express | PTI

नई दिल्ली: दिवाली के शुभ अवसर पर रेल यात्रियों को रेलवे कि तरफ से नया तोहफा मिल सकता है। भारतीय रेलवे अगले हफ्ते से दिल्ली और मुंबई के बीच एक और राजधानी ट्रेन चलाने की तैयारियां कर रही है। खास बात यह है कि नई राजधानी ट्रेन के जरिए दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी सिर्फ 13 घंटे में तय की जा सकेगी। फिलहाल दिल्ली और मुंबई के बीच 2 राजधानी ट्रेनें चलती हैं जो 15 से लेकर 17 घंटे तक का वक्त लेती हैं।

रेलवे का कहना है कि आमतौर पर दिल्ली से मुंबई का सफर पूरा करने में 15 घंटे से अधिक समय लगता है, लेकिन इस ट्रेन से सिर्फ 13 घंटे लगेंगे। हालांकि इस ट्रेन का किराया ज्यादा होगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस ट्रेन को दिल्ली से शाम को रवाना करके सुबह मुंबई पहुंचाने और फिर मुंबई से शाम को रवाना करके सुबह दिल्ली पहुंचाने का प्लान है। फिलहाल दिल्ली मुंबई के बीच दो राजधानी ट्रेनें चलती हैं। अगस्त क्रांति राजधानी को दिल्ली-मुंबई सफर के दौरान 17 घंटे और 5 मिनट लगते हैं, जबकि मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दोनों शहरों के बीच के सफर को करीब 15 घंटे और 35 मिनट में तय करती है।

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, इस रूट पर राजधानी के लगभग 8 स्टॉपेज होते हैं, और किसी स्टॉप पर रुकने के लिए ट्रेन कि सफ्तार को स्टेशन से पहले ही धीमा कर दिया जाता है। वहीं, जब ट्रेन स्टेशन से रवाना होती है तो भी उसे स्पीड पकड़ने में भी कुछ वक्त लगता है। इस तरह से एक स्टॉपेज भले ही 2 मिनट का हो लेकिन रफ्तार धीमी होने की वजह से लगभग 15 से 17 मिनट का वक्त बर्बाद हो जाता है। रेलवे स्टॉपेज पर रुकने के समय को बचाकर ही दिल्ली से मुंबई की दूरी 13 घंटे में तय करने का प्लान बना रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत