1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मायानगरी पर सैलाब की इमरजेंसी, मुंबई में आज डिब्बेवालों की सेवा भी बंद, काम ना हो तो घर से न निकलें

मायानगरी पर सैलाब की इमरजेंसी, मुंबई में आज डिब्बेवालों की सेवा भी बंद, काम ना हो तो घर से न निकलें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 30, 2017 07:41 am IST,  Updated : Aug 30, 2017 08:03 pm IST

मुंबई में जोरदार बारिश के कारण सभी स्कूल-कॉलेजों में आज छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मुंबईकरों को घर में रहने की हिदायत दी गई है। मुंबई में आज डिब्बेवालों की सेवा भी बंद रहेगी। इमरजेंसी की हालात से निपटने के लिए नेवी की 5 फ्लड रेस्क

Mumbai-Rains- India TV Hindi
Mumbai-Rains

नई दिल्ली: मायानगरी में हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कल दिन भर मुंबई में बारिश होती रही जिससे शहर के ज्यादातर इलाके में जलभराव हो गया। बीते कुछ घंटों की राहत के बाद एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। मुंबई के पश्चिमी और पूर्वी उपनगर में जोरदार बारिश हो रही है। बोरीवली, कांदीवली, अंधेरी, सांताक्रुज और मलाड में बारिश के कारण एक बार फिर से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मुंबई पर मूसलाधार बारिश मुसीबत बनकर टूटी है। ऐसी मुसीबत जिसने जुलाई 2005 की यादें ताजा कर दीं।

लगातार भारी बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार रोक दी है। साइक्लोन और हाईटाइड के डेडली कॉम्बिनेशन की बजह से पूरी मुंबई में पानी भर गया। मुंबईकरों को आज भी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने चौबीस घंटे तक मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही लोगों को समंदर किनारे भी नहीं जाने की हिदायत दी है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के बाद शाम साढ़े पांच बजे भी 3.08 मीटर ऊंचा हाईटाइड आने की आशंका है। ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: राम रहीम का अदालत से ही भागने का प्लान था, कमांडो के साथ फरार होना चाहता था

इस बीच राज्य सरकार ने आज सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है। साथ ही इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सरकारी दफ़्तरों में भी छुट्टी दी गयी है। कई कॉरपोरेट ऑफिस ने भी छुट्टी का ऐलान किया है। यानी आज मुंबई अपने घर पर ही रहेगी। हालांकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज आज खुला रहेगा और बाकी दिनों की तरह ही यहां कारोबार भी होगा। अगर बारिश कम हुई तो सेन्ट्रल लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल की सेवा दोबारा शुरू हो जाएगी।

24 घंटे का अलर्ट

-मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

-मुंबई में हो रही ज़ोरदार बारिश के चलते सभी स्कूल-कॉलेजों में आज छुट्टी
-मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मुंबईकरों को आज घर पर ही रहने की हिदायत
-मुंबई के आस-पास नवी मुंबई,रायगढ़, ठाणे, कल्याण, मुंब्रा में भी तेज़ बारिश
-नेवी अलर्ट, नेवी की 5 फ्लड रेस्क्यू टीम और 2 डाइविंग टीम को तैयार रखा गया
-BMC ने सभी कर्मचारियों की छुट्टी रदद् की और तुरंत काम पर लौटने को कहा
-सीएम फड़णवीस ने हालात सामान्य होने तक टोल नाकों पर टैक्स लेने से मना किया
-सीएम ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में सिर्फ इमरजेंसी कार्य वाले कर्मचारी ही आएंगे
-बारिश के बावजूद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज आज सामान्य कारोबार के लिए खुलेगा

बारिश से हाहाकार

-पालघर में पिता के साथ बाइक पर जा रही 5 साल की बच्ची पानी में बही
-विक्रोली सूर्या नगर की पंचशील चाल में घर गिरने से 2 लोगो की मौत
-मुंबई के विक्रोली के वर्षानगर में 2 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत
-ठाणे शहर में बारिश के पानी में बहने से 3 लोगों की मौत हो गई
-क्षत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो कॉम्पलेक्स में पानी घुसा
-मुंबई एयरपोर्ट से कम से 10 उड़ानें रद्द, 7 उड़ानों के रास्ते बदले गए
-बारिश और हवा से 200 पेड़ गिरे, 70 जगहों से शॉर्ट सर्किट की ख़बर

48 घंटे मुंबई पर हाई-अलर्ट

मुंबई में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है। तेज हवा की वजह से करीब 180 पेड़ गिरने और 16 जगह शार्ट सर्किट होने की खबर है। खराब मौसम की वजह से विजिबिलटी  700 मीटर ही रह गई है। पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश की वजह से मायानगरी की सड़कें समंदर बन गई हैं।

मुंबई का शायद ही कोई ऐसा इलाका है जहां पानी का कब्जा न हो। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 48 घंटे मुंबई पर भारी हैं। आशंका है कि 250 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। कुछ ऐसा ही सैलाब मुंबई में आज से 12 साल पहले आया था। तो क्या ये 26 जुलाई 2005 का ट्रेलर है।

CM फडणवीस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की

मुंबई पर आफत की बारिश से सरकार भी सकते में है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद कंट्रोल रूम का मुआयना किया और लोगों को अपने घरों में रहने की अपील की है। बीएमसी ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत