1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: कार की 'सीक्रेट तिजोरी' से निकले 54 लाख कैश और चार किलो गहने

राजस्थान: कार की 'सीक्रेट तिजोरी' से निकले 54 लाख कैश और चार किलो गहने

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2017 10:55 am IST,  Updated : Nov 01, 2017 10:55 am IST

कार की पिछली सीट पर एक सीक्रेट तिजोरी बनी हुई थी जिसमें 54 लाख रुपए कैश छिपाया गया था। सीट को देखर अंदाज़ा नहीं लगा जा सकता था कि कोई ऐसे गुप्त तरीके से नोटों की तस्करी भी कर सकता है। चाभी से खोलने के बाद ढक्कन को हटाते ही इसमें एक बड़ी सी जगह थी। इस

Dholpur-Car-Cash- India TV Hindi
Dholpur-Car-Cash

नई दिल्ली: राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने अवैध ढंग से कार में 54 लाख कैश छुपाकर ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने नोटों को छुपाने के लिए कार में एक तहखाना बना रखा था। इस कार से 54 लाख कैश के अलावा चांदी के चार किलो गहने भी मिले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्विफ्ट कार नंबर एचआर 29 एके 3892 मध्य प्रदेश के छतरपुर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही हैं।

सूचना पर नेशनल हाईवे संख्या तीन पर चम्बल चौकी के पास स्थित सागरपाड़ा पुलिस चैकी ने नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। चैकिंग के दौरान स्विफ्ट कार नंबर एचआर 29 एके 3892 मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाया तो कार में सवार ड्राइवर और एक अन्य पुलिस को देख घबरा गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो एक बैग में 54 लाख रुपए मिले। साथ ही अन्य बैगों में 6 चांदी की ईट और आभूषण मिले।

कार की पिछली सीट पर एक सीक्रेट तिजोरी बनी हुई थी जिसमें 54 लाख रुपए कैश छिपाया गया था। सीट को देखर अंदाज़ा नहीं लगा जा सकता था कि कोई ऐसे गुप्त तरीके से नोटों की तस्करी भी कर सकता है। चाभी से खोलने के बाद ढक्कन को हटाते ही इसमें एक बड़ी सी जगह थी। इसी सीक्रेट तिजोरी में इन शातिरों ने कैश और 4 किलो चांदी छुपा रखी थी लेकिन पुलिस का मुखबिर पक्का था। दोनों राजस्थान के धौलपुर में पकड़ लिए गए।

पुलिस ने नोटों से भरा जब ये बैग खोला तो हैरान रह गई और जब नोटों की गिनती शुरू हुई तो पुलिस के भी पसीने छूट गए। लेकिन जब आरोपियों से इस रक़म और चांदी के गहनों के दस्तावेज मांगे तो इनके पास कुछ नहीं था। पूछताछ में पता चला कि नकदी और चांदी की ज्वेलरी छतरपुर से मथुरा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इनकम टैक्स को मामले की जानकारी दे दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत