1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: अज्ञात जीप ने पैदलयात्रियों को कुचला, 7 की मौत 12 घायल

राजस्थान: अज्ञात जीप ने पैदलयात्रियों को कुचला, 7 की मौत 12 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 27, 2017 11:07 am IST,  Updated : Sep 27, 2017 11:07 am IST

जिले के सरमथुरा थाना इलाके में एक अनियंत्रित जीप ने केलादेवी जा रहे पदयात्रियों को कुचल दिया, जिससे सात यात्रियों की मौत जबकि 12 अन्य घायल हो गये।

Rajasthan Unknown jeep crushed pedestrians 7 killed 12...- India TV Hindi
Rajasthan Unknown jeep crushed pedestrians 7 killed 12 injured

धौलपुर: जिले के सरमथुरा थाना इलाके में एक अनियंत्रित जीप ने केलादेवी जा रहे पदयात्रियों को कुचल दिया, जिससे सात यात्रियों की मौत जबकि 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मरने वालों में तीन पुरूष और चार महिलाएं हैं। हादसे में मारे गए सभी लोग धौलपुर जिले के बाड़ी थाना इलाके में धनोरा रोड के रहने वाले थे। (पाक ने फिर बनाया भारतीय चौकियों को निशाना, किया संघर्षविराम का उल्लंघन)

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि हादसा धौलपुर-जयपुर राजकीय राजमार्ग संख्या 11बी पर आज तड़के तीन बजे हुआ। उन्होंने बताया कि केलादेवी माता मंदिर में झांडा चढ़ाने जा रहे यह पदयात्री सरमथुरा कस्बे के आगे एक दुकान पर चाय पीने रुके थे।

तभी करौली की ओर से आ रही एक जीप ने पदयात्रियों को रौंद डाला। हादसे के बाद जीप चालक मौके से भाग निकला। पुलिस सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करावा रही है। सिंह के अनुसार मृतकों में मानदेही (35), उमर सिंह (25), ईर देवी (22), रशिम (14), मधु (15), लश्रमण सिंह (30) और धमेंद्र शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत