1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RAJAT SHARMA BLOG: 97 करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त करने के पीछे रहस्य

RAJAT SHARMA BLOG: 97 करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त करने के पीछे रहस्य

 Written By: Rajat Sharma
 Published : Jan 18, 2018 04:55 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 04:55 pm IST

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जो नोट अवैध हो चुके हैं और रद्दी से ज्यादा जिनकी कोई कीमत नहीं है तो फिर इतनी बड़ी संख्या में इन नोटों को छिपाकर क्यों रखा गया था?

Rajat Sharma blog- India TV Hindi
Rajat Sharma blog

उत्तर प्रदेश पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)द्वारा कानपुर में 97 करोड़ रुपये के प्रचलन से बाहर हो चुके पुराने नोटों की बरामदगी से कई सवाल खड़े होते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जो नोट अवैध हो चुके हैं और रद्दी से ज्यादा जिनकी कोई कीमत नहीं है तो फिर इतनी बड़ी संख्या में इन नोटों को छिपाकर क्यों रखा गया था?

एक थ्योरी के मुताबिक प्रचलन से बाहर हो चुके इन नोटों को नेपाल और भूटान के रास्ते बदलवाने के लिए रखा गया होगा, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ये नोट दोनों पड़ोसी देशों में भी अब प्रचलन से बाहर हो चुके हैं।
वहीं दूसरी थ्योरी में कहा गया कि कोऑपरेटिव बैंक्स के जरिए आरबीआई से पुराने नोट बदलने की संभावना है, लेकिन वित्त मंत्रालय के अफसरों ने कहा कि इसकी कोई गुंजाइश नहीं है। यूपी पुलिस कह रही है कि वह इस मामले में RBI की मदद लेगी। RBI से पूछेगी कि बरामद किए गए पुराने नोटों का क्या किया जाए। लेकिन RBI के अफसर कह रहे हैं कि पुराने नोट अब रद्दी के टुकड़ों से ज्यादा कुछ नहीं हैं। RBI भी इन नोटों को नहीं लेगी। तो फिर इन नोटों को इक्कट्ठा क्यों किया गया था? इनका क्या इस्तेमाल होता ? ये सवाल अभी भी है जिसका जबाव अब वही लोग दे सकते हैं जिनके कब्जे से पुराने नोट मिले हैं। (रजत शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।