नई दिल्ली: विश्व हिन्दू परिषद् के संरक्षक अशोक सिंघल के स्वास्थ्य में रविवार को कुछ सुधार आया है। आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इससे पहले प्रवीण तोगड़िया भी उनसे मुलाकात कर चुके हैं। आपको बता दें कि 12 नवंबर के बाद दोबारा तबियत बिगड़ने पर उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि सिंघल का इलाज डॉ यतीन मेहता की पूरी टीम कर रही है। उनका कहना है कि सिंघल की हालत बेहद गंभीर है।
सिंघल को हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली थी-
89 वर्षीय सिंघल को स्वास्थ्य लाभ के बाद 12 नवंबर को छुट्टी दे दी गई थी लेकिन फिर से तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें बीती रात मेदांता सुपर-स्पेशियालिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विहिप की ओर से जारी बयान के अनुसार, मेदांता सुपर-स्पेशियालिटी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर है। सिंघल को एक महीने से ज्यादा वक्त से सांस संबंधी परेशानी हो रही है।
सिंघल को विमान से दिल्ली लाया गया-
इलाहाबाद में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सिंघल को विमान से दिल्ली लाया गया और 20 अक्तूबर को मेदांता में भर्ती कराया गया। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी महासचिव (संगठन) रामलाल के अलावा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल पूछा।
विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंघल, महासचिव चंपत राय और अन्य नेता भी मेदांता में जमा हैं। सिंघल के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए, विहिप ने अपना 18 दिनों का चतुर्वेद स्वाहकार यग्य और दिवाली कार्यक्रम रद्द कर दिया। यग्य 16 नवंबर से दिल्ली के बिड़ला मंदिर में शुरू होना था।