1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल की कानून-व्यवस्था में सुधार जरूरी : राजनाथ

बंगाल की कानून-व्यवस्था में सुधार जरूरी : राजनाथ

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 09:24 pm IST,  Updated : May 26, 2015 09:25 pm IST

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इस बात पर गहरी चिंता जताई कि पश्चिम बंगाल में देसी बम बनाए जाने को लेकर ढेर सारी शिकायतें आई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की

बंगाल की...- India TV Hindi
बंगाल की कानून-व्यवस्था में सुधार जरूरी : राजनाथ

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इस बात पर गहरी चिंता जताई कि पश्चिम बंगाल में देसी बम बनाए जाने को लेकर ढेर सारी शिकायतें आई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था के हालात में सुधार की जरूरत है। उन्होंने हालांकि ममता बनर्जी की सरकार को राज्य के हालात सुधारने के काम में केंद्र की पूर्ण सहायता देने का आश्वासन दिया।

राजनाथ ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कार्यशैली पर संतोष जताया, जो बर्दवान विस्फोट की जांच कर रही है और जिसमें बांग्लादेश के आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन की संलिप्तता है।

उन्होंने कहा, "एनआईए एक स्वायत्तशासी संस्था है। यह अपना काम कर रही है। मैं समझता हूं कि इसके बारे में अधिक कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है।"

राजनाथ ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, "लेकिन मैं कहना चाहता हूं.. जहां तक पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति का मामला है, इसमें सुधार की जरूरत है। देसी बम बनाए जाने को लेकर जिस तरह से शिकायतें आ रही हैं, वह गंभीर चिंता का विषय है।"

उनसे जब बंगाल की कानून-व्यवस्था के बारे में अपने विचार स्पष्ट करने को कहा गया तो राजनाथ ने कहा, "इस मामले में बहुत कुछ करने की जरूरत है।"

राजनाथ ने विकास, सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में राज्य सरकार को केंद्र से हर तरह की मदद का आवश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, "और मैं यहां राज्य सरकार को आश्वस्त करना चाहता हूं कि केंद्र पश्चिम बंगाल के विकास के लिए, राज्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और कानून-व्यवस्था के हालात सुधारने के लिए जिस भी सहायता की जरूरत होगी उसे मुहैया कराएगा।"

भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए जा रहे हमलों के मुद्दे पर राजनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने कहा, "किसी स्वस्थ लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, और यह राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह किसी राजनीतिक संबद्धता से परे होकर किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता की सुरक्षा सुनिश्चित कराए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत