1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना से लड़ाई में सेना को किया गया अलर्ट, रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से की बात

कोरोना से लड़ाई में सेना को किया गया अलर्ट, रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से की बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 20, 2021 10:38 am IST,  Updated : Apr 20, 2021 10:38 am IST

रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से कहा है कि स्थानीय सेना कमांडरों को निर्देश दिया जाए कि वे अपने अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संपर्क में रहें और राज्य सरकार को इस लड़ाई में हर संभव सहायता उपलब्ध  कराएं।

Rajnath Singh talks to Indian Army Chief to contribute in fight against coronavirus कोरोना से लड़ाई - India TV Hindi
कोरोना से लड़ाई में सेना को किया गया अलर्ट, रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से की बात Image Source : PTI

नई दिल्ली. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सेना को अलर्ट कर दिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे से बात की है और कोरोना के खिलाफ लड़ाई तथा रोगियों के उपचार की मदद करने के लिए कहा है। रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से कहा है कि स्थानीय सेना कमांडरों को निर्देश दिया जाए कि वे अपने अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संपर्क में रहें और राज्य सरकार को इस लड़ाई में हर संभव सहायता उपलब्ध  कराएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत