1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ सिंह ने NSA के साथ की बैठक, पाक और NIT श्रीनगर मुद्दे पर की चर्चा

राजनाथ सिंह ने NSA के साथ की बैठक, पाक और NIT श्रीनगर मुद्दे पर की चर्चा

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2016 04:34 pm IST,  Updated : Apr 08, 2016 04:38 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ एनआईटी श्रीनगर में तनाव समेत देश की सुरक्षा स्थिति तथा पठानकोट आतंकवादी हमले की जांच के सिलसिले में

rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ एनआईटी श्रीनगर में तनाव समेत देश की सुरक्षा स्थिति तथा पठानकोट आतंकवादी हमले की जांच के सिलसिले में एनआईए टीम को पाकिस्तान का दौरा करने की इजाजत नहीं मिलने के विषय पर चर्चा की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री को देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति तथा एनआईटी श्रीनगर में तनाव कम करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया गया। पिछले हफ्ते वर्ल्ड कप टी-20 में वेस्ट इंडीज के हाथों भारत के हार जाने पर एनआईटी श्रीनगर में झड़प हुई थी और तब से स्थिति तनावपूर्ण है। इस उच्च स्तरीय बैठक में एनआईए टीम को पठानकोट आतंकवादी हमले की जांच के सिलसिले में पाकिस्तान की यात्रा की उस देश से अनुमति नहीं मिलने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कल कहा था कि पाकिस्तानी संयुक्त जांच दल का भारत दौरा आदान-प्रदान आधार पर नहीं बल्कि यह सहयोगात्मक था। भारत ने उम्मीद की थी कि पाकिस्तान जेआईटी की भारत यात्रा के बाद एनआईए जांचकर्ताओं को अपने यहां आने देगा।

गृहसचिव राजीव मर्हिषि, विभिन्न खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत