1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद सुलझाने के लिए मिले हिन्दू, मुस्लिम नेता

बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद सुलझाने के लिए मिले हिन्दू, मुस्लिम नेता

 Written By: Bhasha
 Published : May 31, 2016 01:40 pm IST,  Updated : May 31, 2016 01:40 pm IST

बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए हिन्दू और मुस्लिम नेताओं ने यहां मुलाकात की और दोनों पक्षों का कहना है कि मुद्दे को सुलझाने के लिए शांतिपूर्ण रास्ता खोजा जाना चाहिए।

ram ramdir ayodhya- India TV Hindi
ram ramdir ayodhya

अयोध्या: बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए हिन्दू और मुस्लिम नेताओं ने यहां मुलाकात की और दोनों पक्षों का कहना है कि मुद्दे को सुलझाने के लिए शांतिपूर्ण रास्ता खोजा जाना चाहिए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नव-निर्वाचित अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि ने बाबरी मस्जिद मामले में सबसे बुजुर्ग जीवित याचिकाकर्ता हाशिम अंसारी से कल यहां मुलाकात की।

अन्य महंतों और साधुओं के साथ गिरि ने अंसारी के साथ आधे घंटे की मुलाकात की।

बाद में गिरि ने कहा, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि अयोध्या विवाद के संबंध में बातचीत के जरिए एक समाधान पर पहुंचा जाए। समझौता शांतिपूर्ण होना चाहिए और दोनों समुदायों को स्वीकार्य होना चाहिए। साथ ही साथ, हम यह भी चाहते हैं कि उच्चतम न्यायालय इस मामले की रोजाना सुनवाई करे।

अंसारी ने कहा, हम बातचीत के लिए हमेशा तैयार हैं और हमें इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान अवश्य खोजना चाहिए ताकि दोनों समुदाय खुशी महसूस कर सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत