1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम रहीम के डेरे में होता था स्टिंग ऑपरेशन, बाबा के पास है मंत्रियों-अफसरों की सीडी?

राम रहीम के डेरे में होता था स्टिंग ऑपरेशन, बाबा के पास है मंत्रियों-अफसरों की सीडी?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 24, 2017 01:27 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 01:27 pm IST

खुफिया कैमरा राम रहीम के बटन पर लगा होता था। कभी वो छोटा सा सीक्रेट कैमरा राम रहीम के पॉकेट की जेब से सामने वाले को चुपचाप कैद कर रहा होता था तो कभी वो खुफिया कैमरा उस आसन पर होता था जिसमें बैठकर राम रहीम प्रवचन दिया करता था, जहां पर बैठकर वो बड़ी-बड

gurmeet-ram-rahim- India TV Hindi
gurmeet-ram-rahim

नई दिल्ली: धर्म की आड़ में पाखंड की सल्तनत चला रहे बलात्कारी बाबा राम रहीम के बारे में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि राम रहीम ने सिरसा स्थित अपने डेरे के हेडक्वार्टर को स्टिंग ऑपरेशन का सेंटर बना दिया था और वो जिस किसी भी मिनिस्टर, नेता या बड़े अफसर से सीक्रेट बातचीत करता था, उसे वो चोरी-छिपे खुफिया कैमरों से रिकॉर्ड कर लेता था। स्टिंग ऑपरेशन के लिए राम रहीम ने कई स्पाई कैमरे यानी जासूसी कैमरे रखे हुए थे। सोशल मीडिया पर यूजर कह रहे हैं कि राम रहीम स्पाई कैमरों का इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए करता था।

दावा ये भी है कि स्पाई कैमरे राम रहीम की किसी बड़ी प्लानिंग का हिस्सा थे। वो स्पाई कैमरों के जरिये कोई बड़ा मंसूबा पाले हुए था। दावा ये भी किया जा रहा है कि अपने डेरे में राम रहीम स्टिंग ऑपरेशन किसी से करवाता नहीं था, बल्कि खुद करता था वो भी अपने सीक्रेट मीटिंग रूम में। वायरल हो रही खबरों में कहा जा रहा है कि राम रहीम के पास ऐसे स्पाई कैमरे थे जो दूसरे की एक-एक बात, एक-एक हरकत को बहुत बारीकी से कैद करते थे।

दावा किया जा रहा है कि वो खुफिया कैमरा राम रहीम के बटन पर लगा होता था। कभी वो छोटा सा सीक्रेट कैमरा राम रहीम के पॉकेट की जेब से सामने वाले को चुपचाप कैद कर रहा होता था तो कभी वो खुफिया कैमरा उस आसन पर होता था जिसमें बैठकर राम रहीम प्रवचन दिया करता था, जहां पर बैठकर वो बड़ी-बड़ी बातें किया करता था। राम रहीम के सीक्रेट मीटिंग रूम से एक-दो-तीन नहीं पूरे पांच स्पाई कैमरे बरामद हुए हैं।

लेकिन सोशल मीडिया पर तो दावा ये किया जा रहा था कि राम रहीम हर किसी की बात को रिकॉर्ड करता था। जो भी उससे मिलने आता था वो उसको भनक लगे बिना वो उसकी पूरी बात को रिकॉर्ड करता था। दावा किया जा रहा था कि अपनी हर मुलाकातें अपने सीक्रेट कैमरे में दर्ज किया करता था राम रहीम। किसी मंत्री, किसी नेता, किसी अफसर, किसी सेलिब्रिटी से राम रहीम की जो भी बात ऑफ रिकॉर्ड होती थी, वो भी ऑन रिकॉर्ड होती थी। दावा किया जा रहा है कि ऑफ रिकॉर्ड बातचीत को खुफिया कैमरों के जरिये ही ऑन रिक़ॉर्ड करने का खेल चलता था। इसे राम रहीम किसी बड़े हथियार की तरह इस्तेमाल करता था।

वायरल खबर में दावा किया गया है कि राम रहीम सामने वाले से सारे राज़ उगलवा लेता था। सारी गोपनीय जानकारियां हासिल कर लेता था और उसे सीक्रेट कैमरे में रिकॉर्ड करता रहता था। वायरल खबर के मुताबिक दूसरे की आवाज़, दूसरे का वीडियो, उसकी बातचीत, सब कुछ खुद अपने खुफिया कैमरे से रिकॉर्ड करता रहता था राम रहीम। सिरसा में राम रहीम के डेरे के हेडक्वार्टर को जब पुलिस और कोर्ट कमिश्नर ने खंगाला तो दस-बीस या पचास नहीं, सैकड़ों सीडी मिले। मुमकिन हैं कि इन्हीं सीडी में नेताओं, मंत्रियों, बड़े अफसरों और सेलिब्रिटीज की सीडी मिल जाएं।

दावा किया जा रहा है कि ये सारी सीडी उन्हीं खुफिया कैमरों से तैयार की गई हैं जिनका पूरा कंट्रोल राम रहीम के पास था। इन सीडी को राम रहीम ने दूसरों को ब्लैकमेल करने के लिए भी बनाया तो खुद को बचाने का हथियार भी बनाया। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि इनमें ऐसी सीडी हैं जोकि राम रहीम को बेकसूर साबित करने या उसे फंसाने दोनों में काम आ सकती हैं क्योंकि खुफिया कैमरे के जरिये राम रहीम ने हर चीज रिकॉर्ड की है और उसे बाद में सीडी में कनवर्ट किया है।

सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये सब कुछ बेहद खुफिया तौर पर हो रहा था। खुद डेरे में इसकी कानोंकान किसी को खबर भी नहीं हुई सिर्फ राम रहीम के कुछ बेहद करीबी लोगों को ही इसका पता था लेकिन वो ऐसी जानकारियों को लीक करने का हश्र जानते थे इसीलिए ये राज लंबे अरसे तक राज ही रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत