Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबा राम रहीम ने दिया हनीप्रीत को सबसे बड़ा झटका, डेरे का दरवाजा हुआ बंद

बाबा राम रहीम ने दिया हनीप्रीत को सबसे बड़ा झटका, डेरे का दरवाजा हुआ बंद

Written by: India TV News Desk Published : Nov 02, 2017 01:17 pm IST, Updated : Nov 02, 2017 01:17 pm IST

आखिर जसमीत को ऐसे प्रेस नोट जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या डेरे में सबकुछ ठीक चल रहा है? क्या राम रहीम के कहने पर जसमीत ने ऐसा कहा? खबरों के मुताबिक, इस पूरे एपीसोड के पीछे है जसमीत की दादी और राम रहीम की मां नसीब कौर। दरअसल नसीब कौर चाहती है कि

ram-rahim-honeypreet

ram-rahim-honeypreet

डेरे के ताजा फैसले से सबसे बड़ा झटका हनीप्रीत को लगा है क्योंकि हनीप्रीत राम रहीम की सबसे खास थी। कहा जाता है कि राम रहीम ने हनीप्रीत से ये वादा किया था कि वो उसे डेरा की गद्दी सौंप देगा इसीलिए हनीप्रीत को पहले राम रहीम ने गोद लिया और फिर उसे डेरा में सबसे अहम जिम्मेदारी दी गई। हनीप्रीत से नजदीकियों के चक्कर में बाबा अपने परिवार तक को भूल गया था। लेकिन अब उसका डेरा चीफ बनने का सपना चूर चूर हो चुका है। डेरे से हनीप्रीत को निकाला जा चुका है। वह अगर चाहे भी तो डेरे में वापसी नहीं कर सकती है।

डेरे की गद्दी के दावेदारों में जसमीत, हनीप्रीत के अलावा एक और अहम नाम है और वो नाम है विपासना का। विपासना इस वक्त डेरे में सबसे ज्यादा ताकतवर महिला है। विपासना डेरा का पूरा मैनेजमेंट संभाल रही है। एक तरीके से डेरा की कमान विपासना के हाथ में ही है। डेरे से जुड़े लोग ये बताते हैं कि विपासना के आंखों में भी हनीप्रीत खटकती थी शायद इसीलिए बाबा के जेल जाने के बाद हनीप्रीत को डेरे से बेदखल करने का फरमान जारी किया गया था लेकिन जसमीत का प्रेस नोट विपासना की दावेदारी पर ब्रेक लगा चुका है और अब ये साफ है कि राम रहीम का अदृश्य हाथ डेरे को चलायेगा।

डेरा से जुड़े लोग अब भी डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं। रेपिस्ट राम रहीम के जेल जाने के बाद सोशल मीडिया के जरिए कैंपेनिंग चलाई जा रही है और ये कहा जा रहा है कि भक्त डेरे पर आस्था बनाएं रखें और दुष्प्रचार से बच कर रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि राम रहीम अगर जेल से बाहर जमानत पर आ गया तब अगले डेरा मुखी के बारे में फैसला हो सकता है। हालांकि तब भी राम रहीम की राय सबसे अहम होगी।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement