1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद में चाकू लेकर घूसने की कोशिश कर रहा था राम रहीम का समर्थक, सुरक्षाबलों ने पकड़ा

संसद में चाकू लेकर घूसने की कोशिश कर रहा था राम रहीम का समर्थक, सुरक्षाबलों ने पकड़ा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2019 11:50 am IST,  Updated : Sep 02, 2019 12:22 pm IST

देश की संसद की सुरक्षा तोड़ने की कोशिश का बड़ा मामला सामने आया है। संसद भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार सुबह एक व्यक्ति को पकड़ा है जो चाकू लेकर संसद भवन में घुसने की कोशिश कर रहा था

Man trying to enter in Parliament with Knife arrested by Delhi Police- India TV Hindi
Man trying to enter in Parliament with Knife arrested by Delhi Police Image Source : PARLIAMENT OF INDIA

नई दिल्ली। देश की संसद की सुरक्षा तोड़ने की कोशिश का बड़ा मामला सामने आया है। संसद भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार सुबह एक व्यक्ति को पकड़ा है जो चाकू लेकर  संसद भवन में घुसने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने  उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मिले चाकू को भी सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम का समर्थक है, उसका नाम सागर इंसा बताया जा रहा है और वह दिल्ली के लक्ष्मीनगर का रहने वाला है। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। वह जिस बाइक को लेकर संसद भवन पहुंचा था उसे भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है और संसद में उसके घुसने के उद्देश्य के बारे में पता लगाने की कोशिश में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत