1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कंगना रनौत को मिला संघ का साथ? रामलाल बोले- "असत्य के हथौड़े से सत्य की नींव नहीं हिलती"

कंगना रनौत को मिला संघ का साथ? रामलाल बोले- "असत्य के हथौड़े से सत्य की नींव नहीं हिलती"

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2020 10:14 am IST,  Updated : Sep 10, 2020 10:16 am IST

कंगना रनौत को संघ का साथ मिल गया है? यह सवाल इसीलिए पूछा जा रहा है क्योंकि RSS के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- "असत्य के हथौड़े से सत्य की नींव नहीं हिलती।"

कंगना रनौत को मिला संघ का साथ? रामलाल बोले- "असत्य के हथौड़े से सत्य की नींव नहीं हिलती"- India TV Hindi
कंगना रनौत को मिला संघ का साथ? रामलाल बोले- "असत्य के हथौड़े से सत्य की नींव नहीं हिलती" Image Source : FILE

मंबई: मुंबई में शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के दफ्तर को तोड़े जाने के बाद मामला काफी गरमा गया है। राजनीति, बॉलीवुड और आम जनता अलग-अलग पक्ष में बंट गए हैं। जहां शिवसेना के समर्थक इसे सही मान रहे हैं, वहीं कंगना रनौत के समर्थक इसे सरासर गलत मान रहे हैं। और, अब यह मामला सत्य और असत्य की लड़ाई में बट गया है।

दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से भी कंगना बनाम शिवसेना के इस विवाद को लेकर ट्वीट किया गया है। RSS के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- "असत्य के हथौड़े से सत्य की नींव नहीं हिलती।" बता दें कि रामलाल पहले बीजेपी और आरएसएस के बीच मुख्य कड़ी के रूप में संगठन मंत्री थे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कंगना रनौत और शिवसेना के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित दफ्तर का 'अवैध निर्माण' भी गिरा दिया था। हालांकि, बाद में कंगना रनौत ने BMC की दफ्तर तोड़ने वाली कार्रवाई के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया था जिसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने उसपर रोक लगा दी थी।

BMC का मानना है कि कंगना के दफ्तर के कुछ हिस्से का अवैध रूप से निर्माण किया गया है। लेकिन, BMC की इस कार्रवाई को शिवसेना के साथ कंगना के विवाद के कारण बदले की कार्रवाई के रूप में देखा गया। हालांकि, मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, "ये शिवसेना की कार्रवाई नहीं है बल्कि BMC की कार्रवाई है।"

दरअसल, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत द्वारा मुंबई को असुरक्षित बताए जाने के बाद अभिनेत्री और राउत के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी। वह सुशांत की मौत के बाद से लगातार बॉलीवुड और राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर रही थीं। तभी से लेकर उनके और शिवसेना के बीच तनातनी चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत