1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में धमाके हुए, तब डर क्यों नहीं लगा: रवीना टंडन

मुंबई में धमाके हुए, तब डर क्यों नहीं लगा: रवीना टंडन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 24, 2015 11:18 pm IST,  Updated : Nov 24, 2015 11:25 pm IST

मुंबई: असहिष्णुता के मुद्दे पर आमिर का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी आमिर के स्टेटमेंट पर विरोध जाहिर किया है। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट्स ट्विटर के जरिए

मुंबई में धमाके हुए, तब...- India TV Hindi
मुंबई में धमाके हुए, तब डर क्यों नहीं लगा: रवीना टंडन

मुंबई: असहिष्णुता के मुद्दे पर आमिर का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी आमिर के स्टेटमेंट पर विरोध जाहिर किया है। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट्स ट्विटर के जरिए आमिर पर तीखा हमला किया। रवीना की मानें तो वे सभी लोग, जो नहीं चाहते थे कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें, सरकार को गिराना चाहते हैं। दुखद है कि पॉलिटिक्स के चलते वे देश को शर्मिंदा कर रहे हैं।

रवीना ने अपने ट्वीट्स में कहा है कि कोई न कोई मुद्दा हमेशा रहेगा और कोई न कोई आवाज जरूर उठाता रहेगा, लेकिन उस पर बहस करना पागलपन है। इतना ही नहीं, रवीना ने सवाल उठाया कि यह डर उस समय कहां था, जब मुंबई में हमले हुए या 26/11 के लिए सिक्युरिटी तोड़ी गई?

रवीना टंडन ने अपने ट्वीट्स में चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग देश को शर्मिंदा करने की बजाय खुलकर क्यों नहीं कहते कि वे मोदी के प्रधानमंत्री बनने से खुश नहीं हैं। हिम्मत है तो देश को बदनाम करने की बजाय खुलकर बोलो। मुझे किसी प्रकार के प्रोटेस्ट से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जब देश के सम्मान की बात होती है तो इसने आपके लिए क्या किया? यह सोचने से पहले अपने आप से पूछें कि आपने इसके लिए क्या किया है?

गौरतलब है कि एक अवॉर्ड्स फंक्‍शन में आमिर खान ने कहा था कि देश का माहौल देखकर एक बार तो पत्नी किरण ने बहुत बड़ी और डरावनी बात कह दी थी। किरण ने पूछा था कि क्या हमें देश छोड़ देना चाहिए? किरण बच्चे की हिफाजत को लेकर डर महसूस कर रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत