1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिपोर्ट: दुनिया भर में करीब एक अरब छोटे हथियार, अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर

रिपोर्ट: दुनिया भर में करीब एक अरब छोटे हथियार, अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2018 06:39 pm IST,  Updated : Jun 19, 2018 06:39 pm IST

असैनिक नागरिकों के पास जो हथियार हैं, उनमें से 46 प्रतिशत हथियार तो अमेरिकी लोगों के पास हैं।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

संयुक्त राष्ट्र: दुनिया भर में आज एक अरब से अधिक छोटे हथियार हैं। इनमें से 85.7 करोड़ हथियार असैनिक नागरिकों के पास हैं और इस मामले में अमेरिका सबसे आगे है। अमेरिकी पुरूषों एवं महिलाओं का दबदबा इस रिपोर्ट में देखने को मिल रहा है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। इस रपट के लेखक आरोन कार्प के मुताबिक, द स्मॉल आर्म्स सर्वे में कहा गया है कि असैनिक नागरिकों के पास जो हथियार हैं, उनमें से 46 प्रतिशत हथियार तो अमेरिकी लोगों के पास हैं।

2017 में अमेरिकी लोगों के पास वैध-अवैध रूप से 39 करोड़ 33 लाख हथियार हैं। अमेरिका के बाद भारत दूसरा नंबर पर है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीयो के पास करीब 7 करोड़ 11 लाख हथियारों के साथ है वहीं 4 करोड़ 39 लाख हथियारों के साथ पाकिस्तान तीसरे और एक करोड़ 76 लाख हथियारों के साथ रूस चौथे स्थान पर है। इसमें कहा गया है कि बंदूक की अनूठी संस्कृति के कारण अमेरिका में सर्वाधिक असैनिक नागरिकों के पास हथियार हैं। नागरिकों के पास हथियार के लिए 133 देशों का अध्ययन किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत