1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Republic Day 2021: देश मना रहा है 72वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखी सैन्य ताकत और संस्कृति की झलक

Republic Day 2021: देश मना रहा है 72वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखी सैन्य ताकत और संस्कृति की झलक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jan 26, 2021 10:45 pm IST

पूरा देश आज 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

Republic Day 2021: देश मना रहा है...- India TV Hindi
Republic Day 2021: देश मना रहा है 72वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखी सैन्य ताकत और संस्कृति की झलक Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: पूरा देश आज 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह देश की राजधानी दिल्ली में हो रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के तिरंगा फहराने के बाद राजपथ पर सैन्य परेड के बाद विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां निकाली गईं। इस बार परेड की अगुआई लेफ्टिनेंट जनरल विजय मिश्रा ने की।  इस बार परेड के दौरान पहली बार राफेल लड़ाकू विमानों की उड़ान के साथ टी-90 टैंकों, समविजय इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, सुखोई-30 एमके आई लड़ाकू विमानों समेत देश की सेना ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों, रक्षा मंत्रालय की छह झांकियों अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और अर्द्धसैनिक बलों की नौ झांकियों समेत 32 झांकियों में देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आर्थिक उन्नति और सैन्य ताकत की आन बान शान नजर आई।

पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से हुई। 9.30 बजे नेशनल वॉर मेमोरियल पर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि की। 10 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्वजारोहण किया और उसके तुरंत बाद परेड की शुरुआत हुई। 11.25 बजे फ्लाइ पास्ट हुआ।

स्कूली छात्र लोक नृत्य पेश करेंगे। ओडिशा में कालाहांडी के मनमोहक लोक नृत्य बजासल, फिट इंडिया मूवमेंट और आत्मनिर्भर भारत के अभियान की बानगी भी पेश की गई। बांग्लादेश सैन्य बल की 122 सदस्यीय टुकड़ी ने भी राजपथ पर कदमताल किया। परेड के दौरान थल सेना अपने मुख्य जंगी टैंक टी-90 भीष्म, इनफैन्ट्री कॉम्बैट वाहन बीएमपी-दो सरथ, ब्रह्मोस मिसाइल की मोबाइल प्रक्षेपण प्रणाली, रॉकेट सिस्टम पिनाका, इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली समविजय समेत अन्य का दमखम प्रदर्शित किया। गणतंत्र दिवस परेड पर इस साल नौसेना अपने पोत आईएनएस विक्रांत और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान नौसैन्य अभियान की झांकी को पेश किया।  राफेल समेत वायु सेना के 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमानों ने फ्लाई पास्ट में हिस्सा लिया।

 

Republic Day 2021 LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 10:45 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

  • 4:58 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

  • 11:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजपथ के आसमान में गरजा राफेल

    पहली बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राफेल लड़ाकू विमानों ने फ्लाई पास्ट में लिया हिस्सा

  • 11:22 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजपथ पर दिखी राम मंदिर की झांकी

  • 10:32 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजपथ पर नौसेना के ब्रास बैंड का दस्ता

  • 10:31 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में परेड

  • 10:30 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    परमवीर चक्र विजेता और अशोक चक्र विजेता राजपथ पर परेड करते हुए

  • 10:28 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बांग्लादेश की आर्मी का मार्च पास्ट

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फहराया तिरंगा

  • 9:58 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजपथ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, थोड़ी देर में शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह

  • 9:54 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजपथ के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति कोविंद

    अंगरक्षक दल के साथ राजपथ के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति कोविंद, थोड़ी देर में शुरू होगी परेड

  • 9:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नेशनल वॉर मेमोरियल पर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • 9:40 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पूरे देश में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।  नेशनल वॉर मेमोरियल पर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 10 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के तुरंत बाद परेड की शुरुआत होगी। 11.25 बजे फ्लाइ पास्ट होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत