1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेवा खेत्रपाल बनीं दिल्ली की लोकायुक्त

रेवा खेत्रपाल बनीं दिल्ली की लोकायुक्त

 Written By: IANS
 Published : Dec 17, 2015 02:24 pm IST,  Updated : Dec 17, 2015 02:24 pm IST

दिल्ली उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल ने गुरुवार को दिल्ली की लोकायुक्त के रूप में शपथ ली।

Reva Khetrapal- India TV Hindi
Reva Khetrapal

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल ने गुरुवार को दिल्ली की लोकायुक्त के रूप में शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने उन्हें यहां आयोजित एक समारोह में शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

हालांकि दिल्ली के लोकायुक्त पद पर दो अन्य नाम ओडिशा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत मुख्य न्यायाधीश बिलाल नजकी और पंजाब- हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश जसबीर सिंह के नाम पर भी विचार किया गया था।

दिल्ली की लोकायुक्त के रूप में खेत्रपाल का कार्यकाल पांच वर्षो का होगा। दिल्ली में लोकायुक्त का पद नवंबर 2013 से ही रिक्त था, तब न्यायमूर्ति मनमोहन सरीन ने पद छोड़ा था। रेवा का जन्म शिमला में हुआ उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई। मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की। लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस आलोचना करती रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत