1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. औरंगाबाद में तनाव की स्थिति, इंटरनेट सेवाएं बहाल

औरंगाबाद में तनाव की स्थिति, इंटरनेट सेवाएं बहाल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 15, 2018 11:51 am IST,  Updated : May 15, 2018 11:51 am IST

महाराष्ट्र के दंगा प्रभावित औरंगाबाद शहर में आज स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। शहर में चार दिन पहले हुई हिंसा में दो व्यक्तियों की जान चली गयी थी और 12 पुलिसकर्मियों सहित 60 लोग जख्मी हो गए थे।

Riot-hit Aurangabad tense internet services restored- India TV Hindi
Riot-hit Aurangabad tense internet services restored

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के दंगा प्रभावित औरंगाबाद शहर में आज स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। शहर में चार दिन पहले हुई हिंसा में दो व्यक्तियों की जान चली गयी थी और 12 पुलिसकर्मियों सहित 60 लोग जख्मी हो गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने करीब 3,000 अज्ञात लोगों पर आगजनी , दंगा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। (सीमा पर पाक ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, BSF जवान की मौत )

उन्होंने बताया कि आज सुबह इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया। शहर में लगाई गई निषेधाज्ञा हटा दी गई है। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल की सात बटालियन हिंसा प्रभावित क्षेत्र में तैनात की गई हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बिपिन बिहारी ने शहर में हालात का जायजा लेने के बाद यह स्वीकार किया कि पुलिस हिंसा पर लगाम लगाने और उसे फैसले से रोकने में नाकाम रही और वह दंगाईयों के खिलाफ कार्रवाई करने में भी असफल रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत