1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दंगाइयों ने किया लाल किले का बुरा हाल, अंदर की तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप

दंगाइयों ने किया लाल किले का बुरा हाल, अंदर की तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2021 12:37 pm IST,  Updated : Jan 27, 2021 12:37 pm IST

उपद्रवियों ने लाल किले के टिकट काउंटर, कम्प्यूटर तोड़ डाले, वहीं लाल किले के पास खड़ी पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

दंगाइयों ने किया लाल...- India TV Hindi
दंगाइयों ने किया लाल किले का बुरा हाल, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप Image Source : INDIA TV

कृषि बिलों का विरोध कर रहे किसानों ने दिल्ली में जो उत्पात मचाया, उसकी खौफनाक तस्वीरें आ रही हैं। कल किसानों के निशाने पर मुख्यत: दिल्ली का लाल किला रहा। यहां दोपहर दो बजे से दंगा​इयों ने जमकर उत्पात किया। इस बीच दंगे के बाद लालकिले की तस्वीरें सामने आई हैं। दंगाइयों ने लालकिले के अंदर जमकर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने लाल किले के टिकट काउंटर, कम्प्यूटर तोड़ डाले, वहीं लाल किले के पास खड़ी पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। 

इंडिया टीवी जब आज लाल किले के भीतर पहुंचा तो वहां की तस्वीरें बहुत ही हैरान करने वाली थीं। लाल किले के चप्पे चप्पे पर दंगाइयों की करतूत साफ नजर आ रही हैं। दंगाइयों ने वहां टिकट काउंटर तोड़ दिया, वहीं स्कैनर और लाइटों से लेकर दूसरी मशीनों को भी नहीं छोड़ा। दंगाइयों ने यहां मौजूद बसों को भी तोड़ डाला। इन तस्वीरों को देखकर आपको भी पूरा यकीन हो जाएगा कि आज दिल्ली में किसानों के भेष में दंगाई घुसे थे। दंगाई ट्रैक्टर लेकर लालकिले के अंदर घुस गए। 

दंगाइयों से बचने के लिए खाई में कूदे जवान

पुलिस वालों ने रोकने की कोशिश की, तो दंगाइयों ने पुलिसवालों को कुचलने की कोशिश की। लाल के अंदर पुराने वक्त से एक नहर खुदी हुई है। जब ट्रैक्टर लेकर दंगाई उन्हें कुचलने की कोशिश कर रहे थे। तो दिल्ली पुलिस के जवानों ने जान बचाने के लिए नहर में कूद रहे थे। इससे भयावह तस्वीरें और क्या हो सकती हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत