1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: बदमाशों ने RJD नेता सुरेश पासवान को गोली मारी, हालत गंभीर

बिहार: बदमाशों ने RJD नेता सुरेश पासवान को गोली मारी, हालत गंभीर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 31, 2017 04:03 pm IST,  Updated : Aug 31, 2017 04:04 pm IST

बिहार के अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता सुरेश पासवान को गोली मार दी और फरार हो गए। उन्हें घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बता

gun- India TV Hindi
gun

अररिया: बिहार के अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता सुरेश पासवान को गोली मार दी और फरार हो गए। उन्हें घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कई क्षेत्रों से बाढ़ पीड़ितों का हाल जान कर सुरेश पासवान सिमराहा लौट रहे थे। सिमराहा कॉलोनी (ओवरब्रिज के पास) में एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी और फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें फारबिसगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

राजद दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश पासवान रहिकपुर ठीलामोहन पंचायत के पूर्व मुखिया भी रह चुके हैं। सिमराहा के थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया इस मामले में आपसी रंजिश वजह लग रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत